Thursday, July 21, 2011

आसमान के रास्ते आपके घर में घुस गया रूपर्ट मर्डोक। आपको पता था?

  • स्टार इंडिया के 32 टीवी चैनल,
  • हर हफ्ते 40 करोड़ दर्शक (हर तीन में एक भारतीय),
  • स्पोर्ट्स टीवी प्रसारण का दादा(स्टार-ESPN),
  • टाटा स्काई के जरिए DTH
  • और हैथवे के जरिए केबल नेटवर्क में हिस्सेदारी,
  • स्टार डेन और ज़ी के साथ मिलकर डिस्ट्रिब्यूशन का काम,
  • होम शॉपिंग नेटवर्क का  धंधा,
  • फिल्म निर्माण में फॉक्स स्टार स्टूडियो के जरिए दखल(माई नेम इज खान जैसी फिल्म का निर्माण और स्लमडॉग मिलियनर जैसी फिल्म का वितरण),
  • पुस्तक छापने और बेचने का हार्पर कॉलिंस का कारोबार,
  • एनडीटीवी के साथ विज्ञापन का टाइ अप और पता नहीं क्या क्या....

रुपर्ट मर्डोक का भारतीय सम्राज्य, भारतीय मीडिया का सबसे बड़ा खिलाड़ी

मर्डोक के फुटप्रिंट भारत में भी हैं। और ये हल्के फुल्के नहीं हैं। भारत में टाइम्स ऑफ इंडिया समूह और सन टीवी नेटवर्क को ही इसके आपसपास कहीं का माना जा सकता है। बाकी भारतीय मीडिया समूह मर्डोक के भारतीय साम्राज्य के सामने बच्चे हैं। सरकारें आती जाती रहीं हैं, लेकिन मर्डोक का भारतीय साम्राज्य लगातार बढता गया।

मर्डोक की साइट पर लिखा है-
We reach nearly 400 million people every week through our network. That's one in three Indians. No other business serves as many people in India. And we're winning new viewers all the time. 

http://www.startv.com/aboutus.aspx

स्रोत- http://www.startv.com/PressReleaseDetails.aspx?pid=29

कहीं आप चिंतित तो नहीं? भारतीय मीडिया मोनोपली के युग में आपका स्वागत है। पेड न्यूज और राडिया कांड(लॉबिंग, पीआर) के बाद मीडिया पर मेरी तीसरी किताब का विषय। काम जारी है.....

No comments:

Post a Comment