Thursday, October 25, 2012

राम के पुतला दहन का प्रयास

October 25, Thursday , 2012  राम के पुतला दहन का प्रयास
जागरण संवाददाता, मेरठ : भारत मुक्ति मोर्चा के कुछ सदस्यों ने दशहरे पर गंगानगर में शाम के समय श्रीराम का पुतला दहन करने का प्रयास किया। चौकी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से पुलिस ने राम के कई पुतले बरामद किए। हिंदू संगठनों ने गंगानगर चौकी का घेराव किया और आरोपियों को उनके हवाले करने की मांग की। भारत मुक्ति मोर्चा के कुछ सदस्यों ने श्रीराम का पुतला दहन करने की साजिश रची थी। भगवान राम के कई पुतले बनाए और उनपर श्रीराम का चित्र व कुछ स्लोगन लिखे गए। स्लोगन पर राम विरोधी नारे लिखे थे। इन पुतलों को सहकारी बैंक के पास ही डी-ब्लाक में छिपाकर रखा गया था और देर शाम अंबेडकर धर्मशाला के पास जलाने की योजना थी। जानकारी मिलने पर पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस टीम ने शाम को डी-ब्लाक में छापा मारकर पुतले बरामद कर लिए और पांच युवकों कसेरू बक्सर निवासी नरेश, बबलू, सोहनपाल, आई-ब्लाक निवासी मामचंद और खरदौनी निवासी अमित कुमार को गिरफ्तार किया। घटना की जानकारी होने पर लोगों में आक्रोश फैल गया। इसे देखते हुए पुलिस आरोपियों को लेकर इंचौली थाने चली गई। राम के पुतला दहन की सूचना पर विश्र्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया। इन्होंने गंगानगर चौकी का घेराव किया और आरोपियों को उनके हवाले करने की मांग की। कुछ लोगों ने सड़क जाम करने का प्रयास किया। देर रात तक हंगामा चलता रहा। आरोपियों के खिलाफ धार्मिक भावना भड़काने व शांति भंग के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। दक्षिण भारत का है संगठन : गिरफ्तार आरोपी नरेश ने बताया कि उनका संगठन भारत मुक्ति मोर्चा मुख्यत: दक्षिण भारत में काम करता है। दशहरा पर्व पर संगठन के कुछ लोगों ने भगवान राम का पुतला दहन करने के लिए कहा था, जिसके बाद राम के पुतले दहन करने की योजना बनाई थी।

3 comments:

  1. मानसिकता कैसी कैसी

    ReplyDelete
  2. षड्यंत्र का उद्भेदन समय रहते-

    ReplyDelete
  3. भारत मुक्ति मोर्चा का ऐसा कोई एजेंडा अभी तक सामने नहीं आया. कहीं यह संगठन षडयंत्र का शिकार तो नहीं हुआ?

    ReplyDelete