Friday, August 5, 2011

USA में ब्लैक लोग केवल 12.6% है लेकिन उनकी हर शेत्र में भागीदारी है लेकिन भारत में बहुजनो की आबादी 85% है लेकिन वो कही नहीं है


Aar Ravi
हे मेरे बुद्धीमान , प्रगतिशील और जागरूक दोस्तों ..बस मै पूछना चाहता हूँ आपसे कुछ सवाल ..बस कुछ सवाल ..
१. आपने क्या कभी हालीवुड ऐसी फिल्म देखी जिसमे अश्वेत कलाकार ना हो या क्या अमेरिका में अश्वेतों के बिना किसी फिल्म का प्रदर्शन हो सकता है..
२. क्या आपने अमेरिका में ऐसा चर्च देखा जिसमे कोई भी अश्वेत पादरी ना हो
३. क्या आपने अमेरिका में कोई ऐसा आयोग या प्रतिनिधि मंडल देखा जिसमे कोई सदस्य अश्वेत ना हो
४.क्या अमेरिका की ऐसी कोई कंपनी देखी जिसमे अश्वेत प्रबंधक या उच्च वर्गीय कर्मचारी ना हो
५. क्या अमेरिका का कोई ऐसा निजी स्कूल / कालिज है जहां अश्वेत अध्यापक या प्रबंधक समिति में अश्वेत सदस्य ना हो
६. अमेरिका का वो कौन सा समाचार पत्र है जिसमे उच्च पदों पर अश्वेत ना हो या मिडीया में उनका वर्चश्य ना हो


अब येही सवाल मै भारत के बारे में पूछना चाहता हूँ..
अमेरिका में अश्वेतों की भलाई के लिए बहुत से प्रवाधान है वहाँ के संविधान में जो आरक्षण से भी बढ़कर है
वहा बनी कोई भी फिल्म तब तक प्रदशित नहीं हो सकती जब तक उसमे अश्वेतों की भागीदारी ना हो ...अमेरिका में हर वो काम चाहे वो सामाजिक हो , आर्थिक हो , धार्मिक हो या राजनैतिक उसे तब तक मान्यता नहीं मिलेगी जब असमे अश्वेतों को हिस्सेदारी ना दी गई हो..यहाँ तक के सरकारी ठेकों में अगर अश्वेतों की भागीदारी नहीं तो कोई भी ठेका किसी को नहीं दिया जाएगा ...येही कारण है आज अमेरिका दुनिया में सबसे बढ़कर है ..अगर हम अपनी जनता के एक बड़े हिस्से को पिछड़ा और शोषित रखेगे तो हम चाहे कितने भी धनवान क्यों ना हो जाए कंगाल ही कहलायेगे ..उन्नति सभी की होनी चाहिए चाहए वो कोई भी हो...
...



१. आपने क्या कभी भारत में ऐसी फिल्म देखी जिसमे दलित कलाकार हो या क्या भारत में दलितों के बिना किसी फिल्म का प्रदर्शन हो सकता है.
२. क्या आपने भारत में ऐसा मंदिर देखा जिसमे कोई भी दलित पुजारी हो
३. क्या आपने भारत में कोई ऐसा आयोग या प्रतिनिधि मंडल देखा जिसमे कोई सदस्य दलित हो चाहे वो अन्ना की भ्रष्टाचार मिटाओ मंडली ही क्यों ना हो 
४.क्या भारत की ऐसी कोई कंपनी देखी जिसमे दलित प्रबंधक या दलित उच्च वर्गीय कर्मचारी हो
५. क्या भारत का कोई ऐसा निजी स्कूल / कालिज है जहां दलित अध्यापक या प्रबंधक समिति में दलित सदस्य
हो
६. भारत का वो कौन सा समाचार पत्र है जिसमे उच्च पदों पर दलित हो या मिडीया में दलितों वर्चश्य हो ...http://quickfacts.census.gov/qfd/states/00000.html 

No comments:

Post a Comment