Thursday, June 9, 2011

गूगल पर सर्च करने में भारतीय तीसरे स्थान पर

कोलकाता।। सर्च इंजिन गूगल पर विभिन्न विषयों की खोज करने में भारतीय तीसरे नंबर पर हैं। गूगल उपयोक्ताओं के लिहाज से चीनी पहले तथा अमेरिकी दूसरे स्थान पर आते हैं।

गूगल इंडिया के कंट्री हेड विनय गोयल ने बताया कि भारत गूगल के लिए बड़ा बाजार है और इसका नंबर चीन तथा अमेरिका के बाद है। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि ये आंकड़े किस अवधि के लिए हैं। उन्होंने कहा कि भारत गूगल के लिए ब्रिटेन, जापान तथा जर्मनी जैसे कई देशों से बड़ा बाजार है। यहां उसके उपयोक्ता की संख्या भी लगातार बढ़ रही है।
http://navbharattimes.indiatimes.com/articleshow/7105233.cms

No comments:

Post a Comment