Thursday, May 26, 2011

बिहार में मीडिया मोनोपॉली और लोकतंत्र


बिहार में हिंदुस्तान टाइम्स ग्रुप और दैनिक जागरण की प्रिंट मीडिया में मोनोपॉली है। इंडियन रिडरशिप सर्वे 2010 की चौथी तिमाही (IRS Q4) के आंकड़े इस बात को पुष्ट करते हैं। एवरेज इश्यू रिडरशिप यानी हर दिन के अखबार की औसत पाठक संख्या के बारे में नीचे दिए आंकड़ों को देखें। आंकड़े लाख में हैं:

  1. दैनिक हिंदुस्तान- 46.25
  2.  दैनिक जागरण- 24.82
  3. प्रभात खबर- 2.73
  4. आज- 2.59
  5. टाइम्स ऑफ इंडिया- 1.54
  6. राष्ट्रीय सहारा- 1.07
  7. हिंदुस्तान टाइम्स- 1.04
  8. आईनेक्स्ट- 0.62
  9. द हिंदू- 0.19
  10. इकॉनोमिक टाइम्स- 0.16
- ये आंकड़े आपको बताते हैं कि बिहार में सबसे ज्यादा बिकने वाले दस अखबारों की कुल एवरेज इश्यू रिडरशिप 81.01 लाख है। 
- इसमें से 46.25 लाख यानी 57% पाठक सिर्फ एक अखबार दैनिक हिंदुस्तान के पास हैं।
- हिंदुस्तान टाइम्स की पाठक संख्या को दैनिक हिंदुस्तान के साथ जोड़ लें तो HT मीडिया समूह के पास बिहार के टॉप 10 अखबारों की 58.37% पाठक संख्या है।
- अब अगर एचटी मीडिया और दैनिक जागरण समूह के अखबारों (दैनिक हिंदुस्तान, दैनिक जागरण, हिंदुस्तान टाइम्स और आईनेक्स्ट) की पाठक संख्या को जोड़ दें तो यह संख्या 72.73 लाख हो जाती है।
- ये दो मीडिया समूह बिहार के टॉप 10 अखबारों के पाठकों का 89.67% कंट्रोल करते हैँ।
- यानी इन दो अखबारों को मैनेज करके कोई बिहार के टॉप 10 प्रिंट मीडिया के लगभग 90% को मैनेज कर सकता है।
- नीतीश कुमार को हिंदुस्तान टाइम्स मीडिया समूह को मैनेज करने के लिए अलग से कोशिश करने की जरूरत नहीं है क्योंकि इस मीडिया कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में जनता दल यूनाइटेड के राज्यसभा सदस्य एन के सिंह हैं। Dilip Mandal  

No comments:

Post a Comment