Showing posts with label एडल्ट-पोर्न टाइप पोस्ट. Show all posts
Showing posts with label एडल्ट-पोर्न टाइप पोस्ट. Show all posts

Monday, May 19, 2014

(एडल्ट-पोर्न टाइप पोस्ट) भारत में अधिकतर आधुनिक शादियों के होनें की प्रक्रिया का चरित्रचित्रण

→ लड़की के घरवाले लड़के के घरवालों के पास पैर पकड़ कर तबियत से मक्खनबाजी करते हुये चिरौरी करते हैं कि आप हमारी लड़की को अपनें लड़के के साथ सोनें, बच्चा पैदा करनें और घरेलू कामकाज निपटानें के लिये हमारे घर से उठवा लीजिये।

→हम अपनीं लड़की को संस्कारों की इतनीं बढिया ट्रेनिंग दिये हैं कि आपके लड़के के साथ सोनें, बच्चा पैदा करनें और अवैतनिक घरेलू नौकरानी के रूप में बिलकुल ही फिट है। फिर लड़की जात जैसा आप चाहेगें ढल जायेगी।

→आप जब हमारी लड़की को उठानें आयेगें तो चूंकि आप हमारा बोझा कम करेंगें, लड़की को पैदा करनें का जो पाप हम किये हैं उसको साझा करेंगें तो आपके इन अहसानों के बदले हम आपको माल-असबाब भी देगें।

बस आप हमारी लड़की को उठानें आ जाइये ताकि हम गंगा नहायें और स्वर्ग का टिकट पावें।
……